महादेवपुर गांव में 5 सुअरों की संदिग्ध हालत में मौत

SHARE:

जहर देकर मारने की आशंका
पालकों को आर्थिक नुकसान

प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर नन्दसुरी गौहलिया गांव में पांच सुअर को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सुअरों को मृत अवस्था में देखा।जिसके बाद उन्होंने पालकों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुअर पालक राधा देवी पति अशोक हरिजन और रेखा देवी पति अवधेश सुपन तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों और पालकों ने आशंका जताई है कि सुअरों को जहर खिलाकर मारा गया है। राधा देवी और रेखा देवी ने बताया कि वे अत्यंत गरीब और भूमिहीन परिवार से हैं। वे सुअर पालन करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उन्होंने कर्ज लेकर ये सुअर खरीदे थे। मृत सुअरों में दो गर्भवती और तीन नर सुअर शामिल है। पालकों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें जहर देकर मार दिया है। एक साथ पांच सुअरों की मौत से पीड़ित पालकों को गहरा सदमा लगा है।अज्ञात आरोपियों की पहचान कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई