टोटो पलटने से दो घायल,एक रेफर

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर गुरुवार की रात टोटो पलटने से उस पर सवार दो लोग घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से भदैया टोला निवासी राजेश मंडल (35) की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जबकि इसी गांव का रहने वाला मंटू मंडल (45) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा – तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि टोटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे यह हादसा हुआ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!