भवन निर्माण विभाग की मंत्री सह धमदाहा की विधायक लेशी सिंह का पार्टी नेताओ ने किया स्वागत

SHARE:

सीमांचल की एक मजबूत, लोकप्रिय एवं प्रभावशाली नेत्री हैं-डाॅ सुशील सुमन

कटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री सह धमदाहा की विधायक लेशी सिंह को लगातार आठवीं बार बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने तथा पहली बार भवन निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके निज आवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि मंत्री लेशी सिंह केवल धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की विधायक नहीं हैं। बल्कि पूरे सीमांचल की एक मजबूत,लोकप्रिय एवं प्रभावशाली नेत्री हैं। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जिस प्रकार आम जनता, गरीबों,महिलाओं, किसानों एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।

वह उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है।उन्होंने कहा कि मंत्री का सरल व्यक्तित्व, सहज व्यवहार, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता एवं जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने की भावना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि जनता का उन पर अटूट विश्वास लगातार बना हुआ है। आठवीं बार मंत्री बनना उनकी लोकप्रियता, कार्यशैली एवं जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। सीमांचल के विकास, महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है।

डॉ. सुमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छू रहा है तथा मंत्री लेशी सिंह जी को भवन निर्माण विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे सीमांचल के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री जी के अनुभव, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व में विभाग नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा तथा प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।


उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू परिवार के लिए लेशी सिंह केवल एक नेता नहीं बल्कि प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक एवं अभिभावक के समान हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को हमेशा उनसे ऊर्जा, प्रोत्साहन एवं संघर्ष की प्रेरणा मिलती रही है। इस अवसर पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश गारोदिया, संजय सिंह, ब्रजमोहन झा एवं अंकित सिंह भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मंत्री को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई