बाधित विद्युत आपूर्ति से फूटा गुस्सा,सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

SHARE:

मनसाही फीडर के ऑल एरिया में 48 घंटे से बिजली ठप

मखदुमपुर में उपभोक्ताओं ने फोर लेन सड़क को किया जाम

मनसाही/कटिहार – लगातार 48 घंटे से मनसाही फीडर के आल एरिया में बिजली नहीं रहने से हफलागंज मखदुमपुर के उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क के हफला मखदुमपुर के पास सड़क पर टायर जलाकर सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया।

सड़क जाम होने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही को लेकर आम लोग परेशान रहे। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की सबसे बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं।

मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक टोटो चार्ज नहीं हो रहा हैं। व्यवसायिकों का व्यवसाय दो दिनों से ठप पड़ा हुआ हैं। इस बाबत उपभोक्ताओं का फोन जेई उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। आक्रोशित उपभोक्ता ने जल्द समाधान की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई