साइकिल चोरी मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
आजमनगर /कटिहार – कौशल विकास केंद्र प्रांगण में एक छात्रा का साइकिल चोरी मामले में आजमनगर पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को पेड़ से बांधने मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विगत दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र के बाहर खड़ी एक साइकिल एक नाबालिक लड़की के द्वारा चोरी कर लिये जाने के बाद ग्रामीणों ने उक्त लड़की को एक पेड़ से बांधकर टॉर्चर करने की कोशिश की थी।
उक्त मामले में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार आजमनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। चोरी करने वाली नाबालिक लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
परंतु कुछ लोगों के द्वारा उक्त नाबालिक लड़की को साइकिल चोरी के मामले में कौशल विकास केंद्र के प्रांगण में एक पेड से बांधकर टॉर्चर की गई। जो अमानवीय है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दी गई है।


























