5 भरी सोने के जेवरात नहीं देने पर वधु पक्ष ने दुल्हे और उसके भाई को बनाया बंधक

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

5 भरी सोने के जेवरात नहीं देने पर वधु पक्ष के लोगों ने दुल्हे उसके भाई और पिता को बंधक बनाने और बारातियों को मारपीट कर भगा देने का मामला सामने आया है। हालांकि बाद में दुल्हे के पिता को 13 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए रिहा कर दिया गया। लेकिन पिता घटना की शिकायत लेकर टाउन थाने पहुंच गया। जहां उनकी लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के
पैक टोला पलासमनी निवासी कुर्बान अली ने अपने बेटे अफसर आलम की शादी शहर के सिटी तेघरिया वार्ड नंबर 8 निवासी असलम की बेटी छोटी परवीन के साथ तय की थी। गत 20 मई को वे नाचते गाते खुशी खुशी बारात लेकर असलम के घर पहुंचे। लेकिन निकाह के समय में सोने के जेवरात को लेकर बारातीयों और लड़की पक्ष के बीच बहस छीड़ गई।

लड़की वालों का कहना था कि पांच भरी सोने के जेवरात लेकर आओ तभी विवाह होगा। अगर सोना नही ला सकते हो तो 13 लाख रुपये नगद देना होगा तभी रिश्ता होगा।

कुर्बान के इंकार करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की बेरहमी से पिटाई कर दी और कुर्बान सहित उसके दोनों बेटों को बंधक बना लिया। साथ ही डीजे वाहन को भी बंधक बना लिया। लेकिन गुरुवार शाम कुर्बान को 13 लाख रुपये इंतजाम करने के लिए रिहा कर दिया। जबकि दुल्हा और उसका भाई अब भी लड़की वालों के कब्जे में है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई