डीएम ने पंचायत भवन का किया निरीक्षण
मनसाही/कटिहार – पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ लेने वाले लाभूकों के केवाईसी एवं रजिस्ट्रेशन को लेकर चल रहे शिविरों का जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जायजा लिया। उन्होंने बुधवार को विभिन्न पंचायत भवन में लगे शिविर में पहुंच कर कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम मनसाही भी पहुंचे और कुरेठा पंचायत भवन में चल रहे शिविर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित किसानों से पूछताछ किया और उनकी दिक्कतों से भी अवगत हुए। डीएम ने बहाने छोड़ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तय समय के अंदर रजिस्ट्रेशन एवं केवाईसी के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उधर डीएम के आने की खबर मिलते ही कई फरयादी भी पंचायत भवन पहुंचने लगे। डीएम के साथ कई विभागों के पदाधिकारी भी साथ चल रहे थे। इस दौरान डीडीसी अमित कुमार,बीडीओ सुमन कुमारी, अंचलाधिकारी मो. इस्माइल, पंचायत के मुखिया अवधेश कुमार यादव,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी आदि उपस्थित रहे ।



























