अमदाबाद /कटिहार – अमदाबाद थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए न्यायालय के आदेश पर उनके घर इश्तेहार चस्पा किया।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अमदाबाद थाना कांड संख्या 143/24 के फरार अभियुक्त सेफुल्ला एवं नुजहत बानो पति सेफुल्ला, निवासी गारद टोला, वर्तमान पता सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत शरीफगंज वार्ड संख्या-42 के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई रंजीत कुमार,एसआई मसूदन कुमार तथा सहायक थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्तों के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया गया ।
थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।






















