किशनगंज:शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

रूईधासा प्रेम पुल के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जिसकी पहचान चपरासी टोला वार्ड नंबर 22 निवासी मोछु मल्लिक उर्फ मनोज मल्लिक के रूप में की गई है। आरोपी का मेडिकल जांच किये जाने पर उसके द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई