अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत ट्रेन को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

संवाददाता:अरुण कुमार

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए शुरू की गई नई अमृत भारत ट्रेन को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने देर रात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नरपतगंज विधायक देवयंती देवी समेत भाजपा, जदयू कार्यकर्ता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।


अमृतसर से वाया फारबिसगंज होकर न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली इस ट्रेन को सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इससे व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रेन सीमांचल को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी देगी और यात्रियों के लिए सफर आसान बनाएगी।उन्होंने कहा कि ट्रेन के परिचालन से यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

इस मौके पर विधायक देवयंती यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू, मूलचंद गोलछा, राकेश रोशन, बछराज राखेचा, राजा मिश्रा,सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा,रेल यात्री संघ के चंदन भगत,सुभाष चंद्र अग्रवाल,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,भाजपा नेता प्रवीण कुमार, धीरज पासवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई