कटिहार:मुखिया संघ की बैठक आयोजित,अलग अलग मामले पर हुई चर्चा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के ट्रायसम भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने किया। इस बैठक में नौ बिंदु पर चर्चा की गई। मौके पर मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने बताया कि गत बैठक की संपुष्टि की गई।अंकेक्षण को लेकर पंचायत सचिव के साथ बैठक किया जाएगा।

अंकेक्षण बैठक के उपरांत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को आवेदन देकर अवगत कराया जाएगा। पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा किए गए कार्य मापी पुस्तिका स समय उपलब्ध नहीं कराने के कारण कार्य एजेंसी को स समय राशि उपलब्ध नहीं किया जाता हैं जो अत्यंत ही दुख का विषय हैं । साथ ही चर्चा हुई कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की मनमानी चरम पर हैं।

पंचायत भवन में हुए अवकरण कार्य का फाइल को पंचायत सचिव से धमका कर बगैर पंचायत के मुखिया को सूचना दिए अपने से प्रखंड मुख्यालय फाइल ले कर आती हैं। उनके बाद पंचायत के मुखिया से मोटी रकम का डिमांड करते हैं नहीं देने पर उसे धमकी दिया जाता हैं,अभद्र व्यवहार किया जाता हैं। इस दोहन के खिलाफ एक कॉपी जिला पदाधिकारी को भी सौंपा जाएगा।  साथ

ही अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की मनमानी चरम पर हैं,बगैर चढ़ावा दिए जमीन का नामांतरण एवं परिमार्जन का कार्य नहीं किया जाता हैं जो दुख का विषय हैं। साथ ही प्रखंड अंतर्गत बिहार सरकार के जमीन उपलब्ध होने के बावजूद भी कन्या विवाह भवन एवं सरकार भवन के लिए तीन पंचायत में अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण नहीं बना हैं जो अत्यंत दुखद हैं।

मरंगी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। आज तक उक्त भूमि पर भूमिहीन परिवार को भूमि उपलब्ध कराकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए,ताकि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य हो सके। पंचायत सरकार भवन मरंगी में प्रखंड के तकनीकी सहायक एवं जिला से आए हुए जेई साथ मापी होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत मरंगी को प्राक्कलन स्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया गया।

जिससे कार्य बाधित हैं। साथ ही सभी पंचायत के पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने के कारण सभी पंचायत का कार्य बाधित हैं। अन्य कर्मचारियों को पंचायत सचिव का प्रभार देकर पंचायत का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके इसको लेकर बैठक की गई साथ ही धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,मुखिया दीप नारायण पासवान,मरजीना खातून, प्रियंका कुमारी,अनवर आलम,अवधेश प्रसाद यादव,बबलू सोरेन सहित मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुल हक,शशि कुमार मंडल आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!