मनिहारी /कटिहार – मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भगवत कथा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के संयोजकत्व में संपन्न हुई।भगवत कथा जिसमें हाल ही में आयोजित एक सप्ताहिक श्रीमद् भगवत कथा अनुष्ठान की समीक्षा की गई।
इस कथा आयोजन में सामाजिक स्तर पर ग्रामीणों एवं धर्मानुरागियों का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ था। बैठक के दौरान आयोजन में रह गई त्रुटियों, कमियों तथा भविष्य में सुधार की दिशा में सुझाव आमंत्रित किए गए।इस अवसर पर वक्ताओं ने वृंदावन से पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका साध्वी दीदी समाहिता द्वारा प्रवाहित की गई भगवत भक्ति की अविरल धारा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कथा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का सृजन किया।समीक्षा बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने मनिहारी में आयोजित इस भगवत कथा को अभूतपूर्व बताते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन से संबंधित आय-व्यय का सार्वजनिक रूप से प्रस्तुतिकरण किया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आमजन का विश्वास और मजबूत हो।
बैठक में वक्ताओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को और बेहतर एवं भव्य रूप से आयोजित करने पर बल दिया। धर्मानुरागियों ने आनेवाले दिनों में इस तरह के आयोजन के लिए अपेक्षित सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर कथा समिति के संयोजक संरक्षक डा. ओम प्रकाश पांडे.वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह,अध्यक्ष काजल मित्रा, सचिव रंजीत गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह,समीक्षा बैठक मे आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। उपस्थित जन समुदाय ने इस आयोजन के प्रति समिति के प्रति आभार जताया। समीक्षा बैठक में अधिवक्ता प्रदुम्न ओझा, संजीव देव, मुकेश यादव, शुभम पोद्दार, प्रकाश मौआर, अनिल अग्रवाल, डा भोला प्रसाद गुप्ता सहित वक्ताओं ने अपने विचार रखे।


























