कटिहार रेलमंडल में सुरक्षा का हाईटेक कवच,100 से अधिक नए सीसीटीवी कैमरों से होगी चौकस निगरानी

SHARE:

कटिहार – रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में कटिहार रेलमंडल ने बड़ा कदम उठाया है। रेलमंडल के आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार अब रेल क्षेत्र को हाईटेक निगरानी सिस्टम से लैस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फिलहाल कटिहार रेलवे स्टेशन पर करीब 32 सीसीटीवी कैमरे प्रमुख स्थानों पर कार्यरत हैं।

लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा 100 से अधिक नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर के हर कोने पर आरपीएफ पैनी नजर रखी जा सकेगी। अब आरपीएफ द्वारा सिर्फ कटिहार स्टेशन पर ही नहीं बल्कि दलन, रौतारा, झौआ, सनौली, मनियां झौआ, प्राणपुर, लाभा और डण्डखोरा समेत अन्य स्टेशनों पर भी रेल प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

इससे पूरे रेलमंडल में सुरक्षा का दायरा व्यापक हो गया है। अब आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के चैंबर से अब उनके क्षेत्राधिकार के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर लगे कैमरों की डायरेक्ट मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा।आरपीएफ की इस पहल से रेल क्षेत्र में होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाएगा। आरपीएफ शराब तस्कर के मामले में ड्रॉन कैमरा की मदद से काफी मामले का उद्भेदन में सफल रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई