अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों को आग से बचाव के तरीकों की दी गई जानकारी

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – रविवार को नगर पंचायत अमदाबाद एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर ग्राम पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग पर नियंत्रण पाने के तरीके तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि अमदाबाद प्रखंड पिछड़ा इलाका है, जहां अधिकांश लोग कच्ची झोपड़ियों में रहते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

मनिहारी अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी राम आशीष प्रसाद ने बताया कि मॉक ड्रिल के जरिए ग्रामीणों को आग से बुझाने के तरीकों, आवश्यक सावधानियों और सही समय पर मदद लेने के बारे में बताया गया। उन्हें आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयारी किया गया। ताकि गर्मियों के बढ़ने वाली आग की घटनाओं का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।

मौके पर ग्रामीणों को चूल्हे के पास पानी रखने, तेज हवा में चूल्हा नहीं जलाने तथा समय पर भोजन तैयार करने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर अग्निशमन टीम के कविंदर प्रसाद, शशि शंकर, दिलीप कुमार यादव एवं अरविंद यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

इधर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो अजहरुद्दीन, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, मुखिया श्वेता राय, माथुर मंडल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह,मुखिया प्रतिनिधि रमेश मंडल,एजाबुल हक ने लोगों से अपील की कि दिन का खाना सुबह दस बजे से पहले बना लें, तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं तथा चूल्हे के पास हमेशा पानी की व्यवस्था रखें। उन्होंने यह भी अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई