संवाददाता: अरुण कुमार
अररिया जिले के नरपतगंज में मिठाई फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी और अवशेष की वजह से आस पास रहने वाले ग्रामीण परेशान है।नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 6 कन्हैली गांव में रसगुल्ला फैक्ट्री के संचालक के द्वारा पानी को नहर में छोड़ने व उसके दुर्गंध से लोगों को परेशान होने का मामला सामने आया है लोगों के घरे में फैक्ट्री के अवशेष उनके खाने-पीने के चीजों पर भी प्रभाव पड़ रहा है ।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी की वजह से मक्खी ने ठिकाना बना लिया है और घरों में रहना मुश्किल हो गया है ।लोगो ने कहा कि इसकी वजह से उनके घर में अब मेहमान भी नहीं आते।
अशोक यादव, रामानंद यादव अरविंद यादव, मनोज यादव, गुरुदेव कुमार, त्रिभुवन यादव ,भूपेश यादव, रुपेश यादव, सरोज देवी, रूबी कुमारी ,प्रतिभा कुमारी ,उपेंद्र यादव आदि ने बताया कि
गंदगी के कारण सड़क से चलना मुश्किल हो चुका है।
लोगो ने अश्लील गाना बजाने का भी आरोप लगाते हुए प्रशासन से कारवाई की मांग की है




























