संवाददाता: अरुण कुमार
जीविका महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ो महिलाओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।मालूम हो कि अररिया जिले के सिकटी विधान सभा अंतर्गत कुर्साकांटा सोना मनी गोदाम वार्ड संख्या 3 ,4, 5 और 6 की महिलाओं ने जीविका योजना के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि नौकरी और सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर उनसे जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस अवैध वसूली में जीविका समूह से जुड़े कम्युनिटी मोबिलाइजर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जुड़े हुए है जिनके खिलाफ सख्त कारवाई की जानी चाहिए।इस संबंध में जीविका कुर्साकांटा के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी महिलाओं ने सौंपा है।
महिलाओं ने बताया कि पहले 10,000 की सहायता राशि दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 500 लिए गए, वहीं अब ₹20,000 की राशि दिलाने का लालच देकर फॉर्म भरवाने के नाम पर ₹1,000 तक वसूले जा रहे हैं।वही मौके पर मौजूद कम्युनिटी मोबिलाइजर ने आरोपों को निराधार बताया है और उनका कहना है कि अगर उनके ऊपर आरोप सिद्ध होता है तो वो नौकरी त्याग देंगे ।




























