BiharNews: कटिहार में भीषण सड़क हादसा,13 लोगो की मौत जबकि 25 घायल

SHARE:

कटिहार/प्रतिनिधि

कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल है।घटना शनिवार के देर शाम की है । जहां जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बसगाढ़ा मुर्गा फार्म के समीप तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत मौके पर हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनमें तीन लोगों की मौत पूर्णिया में इलाज के दौरान हो गई है।ठोकर इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वही टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पूर्णिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्री वाहन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पूर्णियां मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं 

जहां उनका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार आदिवासी समाज के लोग झारखंड के गोड्डा से ब्रह्मपुजा करके आ रहे थे। मृतकों में ज्यादातर पूर्णियां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सपनी के है,वही कुछ लोग बड़हरा कोठी के बताए जा रहे है।


मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा गया है, वहीं पूर्णियां में भी कुछ शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई