गैस सिलेंडर उठाव को लेकर लगी लंबी लाइन

SHARE:

काफी मशक्कत करने के बाद भी नहीं मिल रहा हैं गैस सिलेंडर

मनसाही/कटिहार – प्रखंड में एकमात्र एचपी गैस एजेंसी जो प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के चित्तौड़िया में हैं जहां गैस सिलेंडर उठाव को लेकर प्रत्येक दिन काफी भीड़ हो रही हैं। मालूम हो कि गैस की आपूर्ति ईरान – इराक से होती हैं। वहां पर युद्ध चल रहा हैं,और हमारे भारत देश के बिहार राज्य के कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के चितौड़िया में गैस लेने के लिए प्रत्येक दिन भारी भीड़ देखी जा रही हैं।

मालूम हो कि पहले गैस सिलेंडर प्रत्येक 15 दिन में उपभोक्ताओं को मिल जाता था लेकिन जब से ईरान – इराक में युद्ध चल रहा हैं तब से ही भारत सरकार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उठाव को 15 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया हैं ।गैस उपभोक्ता जब एजेंसी पहुंचते हैं तो उनका उठाव 15 दिन पहले 20 दिन पहले दिखाया जाता हैं क्योंकि उपभोक्ता पहले अपने मोबाइल से एचपी गैस के न. पर मिस्ड कॉल करते थे और बाद में जाकर उठाव करते थे अगर एक-दो दिन के अंदर में गैस का उठाव नहीं करते थे तो एजेंसी संचालक के द्वारा मोबाइल में मैसेज उठाव की भेज दी जाती थी।

इससे उपभोक्ता की परेशानी अब बढ़ गई हैं क्योंकि अब 15 की जगह 45 दिन में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा हैं । वहीं पहले उपभोक्ताओं को 15 से 20 दिन में गैस समाप्त होता था आराम से मिस्ड कॉल मारकर एजेंसी में ओटीपी देकर गैस का उठाव कर लेते थे लेकिन अभी यह हालत हैं कि उपभोक्ता दिनभर लाइन में खड़े होकर गैस एजेंसी के काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि आपका गैस उठाव 15 दिन पहले 20 दिन पहले हो गया हैं अब आप 25 से 30 दिन के बाद गैस बुकिंग एवं ओटीपी लेकर आइएगा तब आपको गैस दिया जाएगा।

इससे उपभोक्ताओं को दिनभर का दिहाड़ी भी छूटता हैं। और 15 से 20 दिन के बाद पुनः ओटीपी लेकर जाने के बाद भी दिन भर लाइन में खड़े रहने के बाद ही गैस सिलेंडर मिलता हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं एजेंसी संचालक ने बताया कि जो भी उपभोक्ता गैस लेने आते हैं ओटीपी एवं एजेंसी का पासबुक लेकर आवे उन्हें ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!