गीला कचरा से जैविक खाद निर्माण ज्यादा से ज्यादा हो,कर्मियों को दिए निर्देश

SHARE:

बारसोई /कटिहार – शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं प्रखंड समन्वयक के द्वारा बिघोरहाट, बसलगांव एवं बेलवाडांगी के अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया। इस संबंध में निरीक्षण के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि पंचायत में कचरा उठाव की समीक्षा की गई।

सत प्रतिशत घरों से कचरा उठाव सुनिश्चित हो इसका निर्देश दिया गया। ईकाई में प्राप्त गीला कचरा से जैविक खाद निर्माण ज्यादा से ज्यादा हो इसके संबंध में निर्देश दिया गया।

प्राप्त सुखा कचरा से रिसाइकेबल कचरा का बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो जिससे ग्राम पंचायत को आय प्राप्त हो ताकि सरकार का कचरा से कंचन के लक्ष्य की उद्देश्य प्राप्ति हो सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को जैविका खाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए ताकि खेतों में फसल की मात्रा ज्यादा से ज्यादा हो सके। सरकार का लक्ष्य की यूरिया, पोटाश, डीऐपी आदि खाद का उपयोग नहीं करें सबसे अधिक जैविक खाद का उपयोग करें ताकि खेत के मट्टी मैं पैदावार की ज्यादा शक्तिमिल सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई