डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिव 08.04.2026 से सामुहिक रुप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। उनके हड़ताल पर चले जाने से पंचायत स्तर पर होने वाले विकास एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों पर विराम लग गया है।सचिवों ने इस आशय का पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश को सौंप दिया है।बता दें कि प्रखंड के 06 पंचायतों के लिए मात्र 03 हीं पंचायत सचिव कार्यरत हैं।
पूर्व में राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से लोक सेवाओं के अधिकार के तहत जारी होने वाले प्रमाण पत्रों के जांच की जिम्मेवारी भी पंचायत सचिवों के हीं जिम्मे था।पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से छात्र-छात्राओं को नये सत्र में नामांकन के लिए आवश्यक जाति,आय और आवासीय प्रमाण-पत्र बनपाने में जहाॅ परेशानी शुरु हो गई है।तो वहीं नवजातों के जन्म-प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी है।
जो पंचायत सचिव 21 दिन के अंदर निर्गत करते है।लेकिन इसमें विलंब होने पर शपथ-पत्र देना पड़ता है।जिसमें लोगों को अनावश्यक खर्च वहन करना होगा।इस बाबत जिला पंचायत राज पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पूरे बिहार के पंचायत सचिव सामुहिक हड़ताल पर चले गये है।राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देश पर आगे की कारवाई की जाएगी। पंचायत सचिवों ने बताया कि पांच सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यस्तरीय संघ द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में सामूहिक हड़ताल पर हैं।
उनकी मांगों मे अन्तर जिला स्थानांतरण,ग्रेड पे 4200 रुपये करने,परिवहन भत्ता 2000 रुपये करने, प्रोन्नति में 55 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने और शैक्षणिक योग्यता स्नातक के आधार पर बीपीआरओ में प्रोन्नति देना शामिल है।




























