कटिहार – जिले के फलका थाना में गत दिनों पुलिस पब्लिक के बीच घटित घटना को लेकर अब राजनेताओं की भी इन्ट्री होने लगी है।अपनी राजनीतिक नफा नुकसान के लिहाज से घडियाली आंसू बहाने लगे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की प्रभारी सह कोढा विधानसभा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से लिखित शिकायत कर फलका थाना में पुलिस हिरासत में राकेश कुमार यादव की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय,न्यायिक जांच की मांग की है।
नेत्री ने डीजीपी को समर्पित अपनी लिखित शिकायत मे इस घटना पर दुःख जताते हुए इसे मानव अधिकारों, व्यक्ति का जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का घोर उल्लंघन बताया है।
पूनम पासवान ने इस घटना से जूडे एवं संलिप्त पुलिस कर्मियों पर हत्या,अवैध हिरासत सहित भ्रष्टाचार की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने, दोषी पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने,पीडित परिवार समुचित सुरक्षा,न्याय सहित मुआवजा दिये जाने की मांग की है। इस घटना में शामिल बताकर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने और घटना की त्वरित जांच की मांग की है।



























