हसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का यूएनएफपीए के राज्य प्रमुख सदात नूर ख्वाजा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,उपलब्ध संसाधनों तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत रामपुर पंचायत भवन मे एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें पंचायत की मुखिया,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आयुष भारद्वाज,आशा कार्यकर्ता, एएनएम,बीएचएम और एमओआईसी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त पंचायत स्थापित करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। इस दौरान सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने,प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।



























