कटिहार:शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 10 घर जलकर राख,लाखो का नुकसान

SHARE:

बरारी/कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय पंचायत स्थित यादव टोला में भीषण अग्निकांड में दस परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट के कारण एक भूसा घर में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस अग्निकांड में संजय यादव, फिरोज यादव, दिलीप यादव, संतोष यादव, अंतू यादव, जितेंद्र यादव सिंटू यादव, शिवानंद यादव तथा दिनेश मंडल समेत कुल दस परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

पीड़ितों के अनुसार इस हादसे में करीब चार लाख रुपये नगद दस बकरियां तथा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई हैं।घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है। ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!