भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग, कई मुद्दों पर चर्चा

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर बीओपी के जवानों तथा नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग ड्यूटी एवं समन्वय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह संयुक्त अभियान बॉर्डर पिलर संख्या 153 से 154/1 तक के संवेदनशील सीमा क्षेत्र में संचालित किया गया।

पेट्रोलिंग के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाकों में गहन निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों की रोकथाम, मानव तस्करी, तस्करी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। समन्वय बैठक के दौरान अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

दोनों पक्षों ने जानकारी साझा करने, संयुक्त गश्ती को नियमित बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की संयुक्त गतिविधियां न केवल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को भी मजबूती प्रदान करती हैं।


इस संयुक्त पेट्रोलिंग में एसएसबी की ओर से उप निरीक्षक कैलाश दान, हेड कांस्टेबल रितेश झा, कांस्टेबल योगेश सिंह एवं कांस्टेबल राम जीवन शामिल रहे। वहीं नेपाल एपीएफ की ओर से वरिष्ठ हेड कांस्टेबल अनिल श्रेष्ठ, सहायक हेड कांस्टेबल रूपेश चौधरी, सहायक हेड कांस्टेबल नवीन बुद्धा थकी तथा कांस्टेबल सुभाष तिवारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


स्थानीय स्तर पर इस संयुक्त पहल को काफी सराहा जा रहा है। सीमावर्ती ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई