भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक दिवसीय दौरा,कार्यकर्ताओं में उत्साह

चाकुलिया विधान सभा क्षेत्र के असुरागढ में जनसभा को करेंगे संबोधित

संवाददाता/किशनगंज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी अहम माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे खगड़ा हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे।

इसके बाद वे 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


इस जनसभा में नितिन नवीन भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


वहीं, कार्यक्रम को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा इस संबंध में संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।