कटिहार:फलका हिंसा मामला में पुलिस अधीक्षक ने दूसरे दिन थाना पहुँच कर घटना की किया गहन समीक्षा

SHARE:

फलका/कटिहार – फलका थाना में पुलिस अभिरक्षा के दौरान बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव की मौत के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी काफी एक्शन मोड में है।लगातार इस घटना की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। घटना के तीसरे दिन दुबारा एसपी शिखर चौधरी फलका थाना पहुँच कर सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह के मौजूदगी में कांड की घंटो गहन समीक्षा किये।

एसपी ने पत्रकार को बताया कि हाजत की घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। कस्टोडियन डेथ मामले में न्याययिक जांच होती है। इसलिए हम ने लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और कांड के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।इस घटना पर अलग- अलग पुलिस की कई टीम काम कर रही है। घटना के हर एक पहलू को बारीकी से जांच किया जा रहा है।

गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।मानवाधिकार के प्रक्रिया के हिसाब जाँच कराई जा रही है। न्यायालय एवं मानवाधिकार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही जिले के एफएसएल व डीआईयू टीम अपना काम कर रही है। अभी रिपोर्ट आना बांकी है।इस दौरान एसपी ने मृतक युवक के परिजनों से बातचीत की और आश्वस्त किया की जाँच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सस्पेंड के बाद दोषी के बर्खास्ती हेतु विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

एसपी ने बताया कि इस पूरे घटना क्रम में तीन कांड दर्ज किया गया है। अबतक आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार दंगा करने वाले तथा थाना में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले की पहचान की जा रही है। उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना में निर्दोष नहीं फसे जनप्रतिनिधियों की एक टीम भी मिले एसपी से –


घटना को लेकर प्रशासन के सख़्त और अलर्ट मूड को लेकर फलका प्रखंड के प्रमुख दीपशिखा सिंह के नेतृव में स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह,मनोज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा व अमित गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि तफ़सील अनवर एसपी से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच और सिर्फ दोषी लोगों पर ही कार्रवाई करने की मांग किया है।

जनप्रतिनिधियों का कहना था कि क्षेत्र के सभ्य लोग डरे और सहमे हुए हैं।खासकर मजदूर तबके के लोग गलत कार्रवाई के भय से दिल्ली और पंजाब जा रहे हैं। एसपी ने जनप्रतिनिधियों के टीम को आश्वस्त किया कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होगी और वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज में जो लोग उपद्रव कर रहे हैं। उन्हें किसी भी हाल में बख्सा भी नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई