एनएच-31 पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर सिमरगाछ कटरिया के समीप देर शाम बाइक और हाइवा ट्रक की टक्कर में एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका की पहचान चंद्रकला देवी (60) निवासी चापड़ सधवा थाना रंगरा के रूप में हुयी है।

जानकारी के अनुसार चंद्रकला देवी अपने पोते के साथ बाइक से कोशकीपुर स्थित खेत की देखभाल कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान सिमरगाछ के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से गिर गयी और हाइवा ने उन्हें कुचल दिया।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में वृद्धा की मौत हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई