किशनगंज:विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट का लगाया आरोप,कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:

ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी सात माह पूर्व खगड़ा मछमारा निवासी युवक से हुई थी।

महिला ने गैर धर्म अपना कर युवक से शादी की थी। शादी के दो माह तक पीड़ित महिला खगड़ा में ही किराए के मकान में रहने लगी।एक दिन पीड़ित महिला के ससुराल वाले महिला के घर आए और मारपीट कर जबरन साथ ले जाने लगे।

पीड़ित महिला ने इसका विरोध जताया।पीड़ित महिला ने अपने पति पर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।मामले में पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची।सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई