किशनगंज :नाबालिग लड़की हुई लापता,परिजनों ने थाने में मामला करवाया दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया भट्टा रोड में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में लापता नाबालिग लड़की के पिता ने मंगलवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 मार्च को नाबालिग लड़की धर्मगंज चौक निकली थी।

जहां से वह घर वापस नहीं लौटी।इसके बाद काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के क्रम में पता चला की नाबालिग लड़की को बंगाल का एक युवक बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है।

नाबालिग लड़की को एक घर में कैद कर रखा गया है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि जल्द ही नाबालिग लड़की की बरामदगी कर ली जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!