रौतारा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
नशे की हालत में 10 गिरफ्तार
कोढ़ा /कटिहार- बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से कटिहार पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिले के रौतारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से नशे की हालत में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना और नियमित गश्ती के आधार पर की गई । पुलिस ने रौतारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन जांच अभियान चलाया।
पकड़े गए व्यक्तियों की मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उनके द्वारा नशा किए जाने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार किए गए सभी 10 अभियुक्तों के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्हें आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। रौतारा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नशेड़ियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।





























