बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मालूम हो कि उनके करीबी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभा पति अवधेश नारायण सिंह को उनका इस्तीफा सौंपा।जिसके बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है ।
मालूम हो कि 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्य सभा के सदस्य चुने गए थे जिसके बाद आज उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।हालाकि नियमों के मुताबिक नीतीश कुमार अगले 6 महीने तक सीएम पद पर बने रह सकते है ।वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।वही मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार जल्द ही सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते है।



























