कटिहार -जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित बघार मिर्जापुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 09वीं जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का समापन रविवार संध्या पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कटिहार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेगूसराय दूसरे स्थान पर रही जबकि नालंदा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग में बेगूसराय की टीम विजेता बनी, सिवान दूसरे स्थान पर तथा कटिहार तीसरे स्थान पर रहा।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कुमार श्री ने कहा कि मनिहारी में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा बढ़ता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है। इसलिए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।इस मौके पर जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह कोच आनंद यादव सहित कई खेल पदाधिकारी,खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे ।





























