तीन नये प्रतिवेदित
मनिहारी /कटिहार – अंचल कार्यालय परिसर मनिहारी में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व रामसागर पासवान ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए लंवित आठ मामलों में से चार मामले का उभय पक्षों की सहमति से निष्पादन किया।
शनिवार को जनता दरवार में तीन नये मामले प्रतिवेदित हूए।जनता दरवार के बाद आरओ श्री पासवान ने जानकारी दी कि पूर्व से लंबित भूमि विवाद से जुड़े मामलों में से चार का निष्पादन आपसी सहमति से कर दिया गया।
जबकि तीन नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए।इस अवसर पर एसआई तारिक अनवर सहित दर्जनों फरियादी मौजूद रहे ।




























