मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के मैदान में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पद के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 14 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसकी जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी प्रसून वर्मा ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में शिविर लगाकर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
इस कड़ी में मनसाही प्रखंड के युवाओं के लिए एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिसे पूर्णिया में एक माह का ट्रेनिंग दिया जाएगा। पूरे भारत के सभी सरकारी एवं निजी संस्थान में इस सुयोग्य जवान को पदस्थापित किया जाएगा।




























