बीईओ के सेवानिवृत्ति के मौके पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – आजमनगर प्रखंड में बीईओ के पद पर कार्यरत रहे सुधीर कुमार को प्रखंड के समस्त शिक्षकों की ओर से सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें भावविनी विदाई दी गई। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों का प्यार तथा स्नेह पाकर इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार कुछ देर के लिए इमोशनल हो गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश रोशन तथा राज किशोर भारती कर रहे थे।

प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने फूलमाला तथा शाल देकर सेवानिवृत शिक्षक सुधीर कुमार को भावभीनी विदाई की। इस अवसर पर वरिय शिक्षक मोहम्मद मुस्ताक आलम, मोहम्मद महमुद आलम, सुभाष राय, विप्लव शांडिल आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपने सेवा काल में सुधीर कुमार अभिभावक के रूप में मार्गदर्शक बने रहे।

शिक्षकों को दिशा निर्देश देने के अलावे अभिभावक की तरह शिक्षकों के साथ व्यवहार करने वाले व्यक्तित्व का आज सेवानिवृत्ति से हम लोग काफी इमोशनल हैं। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक मुजाब हुसैन, शिक्षक जमील अख्तर, सरवन कुमार पाल, नवीन मलिक, सहायक उमेश कुमार, शिक्षक अंजार आलम, मोहम्मद मिनहाज आलम, सुभाष राय आदि सहित सैकड़ो की तादाद में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई