सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत,दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

SHARE:

समेली /कटिहार- पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत विष्णुचक गांव के वार्ड संख्या 7 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना को दूरभाष पर जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया जाता है कि महिला घर से खेत की ओर जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान नूतन देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां ननकी देवी ने बताया कि नूतन देवी के दो छोटे बेटे हैं शिवम कुमार (5)और राजकुमार (7) है। 10 वर्ष पूर्व नूतन देवी की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में कमल राय के साथ हुई थी। बीते वर्ष उनके पति कमल राय का निधन हो गया था।

पति की मौत के बाद से ही नूतन देवी अपने मायके में रहकर दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वही पोठिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है, वही महिला की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई