भारत-नेपाल सीमा के फतेहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 14 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

SHARE:

संवाददाता:विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित फतेहपुर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।शिविर में चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया, इसके बाद योग्य पाए गए लोगों से रक्त संग्रह किया गया।

डॉक्टर एन. के. महतो ने बताया कि कुल 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 14 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर में रक्त संचार संतुलित रहता है तथा हृदय और धड़कन संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।


शिविर में डॉक्टर एन. के. महतो, डॉक्टर विवेक आनंद, टेक्नीशियन राकेश कुमार, सुमित कुमार तथा मैनेजर मनीष कुमार बंसल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का विशेष ध्यान रखा।चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान को महादान समझते हुए समय-समय पर आगे आएं, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के लाभों की जानकारी भी दी गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई