कटिहार : सीपीआई की ओर से आयोजित हुआ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार -प्रखंड मुख्यालय परिसर में सीपीआई पार्टी के बैनर तले लालकार्ड धारियो तथा मजदूरों ने अपने अर्जित भूमि का बासगीत पर्चा ,लालकार्ड भूमि पर कब्जा ,भूमिहीन परिवारों को जमीन दिलाने की मांग कर रहे थे।धरना-प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में लालकार्ड धारी व मजदूर शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाते हुए बासगीत पर्चा की मांग किया ।धरना-प्रदर्शन की अगवाई कर रहे सीपीआई प्रखंड अध्यक्ष मो.मूसा ने कहा कि राज्य सरकार लालकार्ड धारी लोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । कई लालकार्ड धारी लोगो को अब तक अपने भूमि पर कब्जा नही मिला है तो कईयों को बासगीत पर्चा हीं नही मिल पाया है । उन्होंने कहा कि पर्चा के लिए लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हो चुके है ।

उंन्होने आरोप लगाया कि अंचलाधिकारी की लापरवाही के कारण हीं लोगों को अर्जित भूमि का बासगीत पर्चा अब तक नही मिल पाया है । धरना – प्रदर्शन में लोगो को जानकारी दिया गया कि सन 1977 – 78 में सरकार द्वारा भूमि अर्जित कर विस्थापित परिवारों को बसाया गया था । 49 वर्ष बीत जाने के बावजूद विस्थापित परिवारों को बासगीत पर्चा नही मिला है ।

जिस कारण विस्थापित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं अन्य लोगो ने कहा कि जब तक हमलोगों को बासगीत पर्चा ,लालकार्ड भूमि पर दखल नही मिलेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई