नेताजी सुभाष चैलेंजर्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट हूआ शुरु,उद्घाटन मैच में फारबिसगंज की टीम विजयी

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार– प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना खेल मैदान में नेताजी सुभाष चैलेंजर्स ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु हुआ। टूर्नामेंट में बिहार, बंगाल और झारखंड की कुल 16 टीमें ने हिस्सा ले रही हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह एवं प्रखंड प्रमुख अमित साह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

टुर्नामेंट आयोजन की जिम्मेवारी मुखिया जुलुम सिंह, रघुनाथ यादव, संजय गुप्ता और चाँद गुप्ता निभा रहे हैं।जबकि समाजसेवी निपम उपाध्याय संयोजक हैं।मैदान पर इस क्रिकेट स्पर्धा को नियमानुसार संचालन के लिए पूर्व मुखिया रजीउल करीम तथा संतोष सुमन अंपायर की भूमिका में होंगे।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला फारबिसगंज और कुमेदपुर पश्चिम बंगाल की टीम के बीच खेला गया। कुमेदपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 76 रन स्कोर किया।

जबकि जवाब देने उतरी फारबिसगंज की टीम ने जीत के लक्ष्य को 10 ओवर और दो बॉल में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 500 रूपये नगद और ट्राफी फारबिसगंज की टीम के खिलाड़ी जावेद गनी को दिया गया।टूर्नामेंट को लेकर मैदान पर दर्शकों की भारी संख्या देखी गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई