होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – थाना परिसर मनसाही में होली पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सुमन कुमारी ने किया।

इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि होली पर्व पर कोई भी व्यक्ति या शराबी किसी से साथ दुर्व्यवहार किसी से क्षेत्र में करते हैं तो वहां के स्थानीय व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि इसकी सूचना तुरंत थाना को दें। ऐसे मामले पर मनसाही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करेगी।

इस दौरान शांति समिति की बैठक में विशेष रूप से डीजे पर चर्चा की गई जहां डीजे बजाने पर जहां विवाद बढते हैं। वहीं डीजे पर पाबंदी लगाने की मांग की। जन प्रतिनिधियों ने होली में किसी को जबरन अबीर, गुलाल,रंग नहीं देने की अपील की।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद,अपर थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, बीडीओ सुमन कुमारी,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,राजद के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, फुलहारा मुखिया बबलू सोरेन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई