संवाददाता:बिपुल विश्वास
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में फारबिसगंज स्थित ट्रेनिंग स्कूल चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.यह प्रदर्शन 20 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित AI समिट 2026 में किए गए कथित ‘शर्मनाक प्रदर्शन’ के विरोध में किया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद थे.
इस मौके पर भाजपाइयों का कहना था कि यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में AI समिट जैसे वैश्विक मंच पर जो प्रदर्शन किया, वह शर्मनाक है.इसी के विरोध में उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया.इस दौरान भाजपाइयों ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस पार्टी को बैन करने की मांग उठाई.
भाजपा पदाधिकारी का आरोप है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन गलत था. राहुल गांधी के दिशा- निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया.इस तरह के विरोध से कांग्रेसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नीचा दिखाने का काम किया है. उन्होंने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया.




























