संवाददाता:राहुल कुमार
दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित AI सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने है।दोनों ही दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है।
इस बीच कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने शनिवार को किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अपनी छवि चमकाने के चक्कर में हर जगह हमें शर्मिंदा कर रहे हैं।
डॉ जावेद ने कहा कि उनकी वजह से लोगो को घंटों तकलीफ का सामना करना पड़ा ।उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया के सामने अपनी छवि को बेहतर दिखाने का मौका था लेकिन सरकार की वजह से हम मजाक के पात्र बन गए हैं।




























