मनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व 13 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम राज ने पोषक क्षेत्र से आशा के द्वारा लाए गए गर्भवती महिलाओं की जांच की खान-पान पर विशेष ध्यान देने, प्रसव से पूर्व तक घर में हल्का वर्क करने आदि पर विस्तार से जानकारी दिए।
उन्होंने कहा कि मनसाही परिक्षेत्र के जितने भी गर्भवती महिलाएं हैं अपने आशा के माध्यम से प्रत्येक माह के 9 तारीख 15 तारीख एवं 21 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में लगने वाले शिविर में जांच करा सकते हैं।
सभी तरह की सुविधा इस अस्पताल में नि:शुल्क दी जाती हैं। इससे पूर्व एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन,वजन,लंबाई,बीपी आदि की जांच की गई,सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराया गया। वहीं लेब के राजीव रमण ने ब्लड जांच किए।
इस अवसर पर क्लर्क पुष्कर राज, लेखापाल अनिमेष कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, काउंसलर रश्मि महेश्वरी,आशा शीला झा,सुधा कुमारी,सुनीता कुमारी,चंदा कुमारी,कांति देवी, सोनी कुमारी,प्रिया कुमारी, आशा देवी स्वास्थ्य कर्मी जिम्मी आदि उपस्थित रहे ।




























