कटिहार:नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास पर मंथन

SHARE:

जलजमाव,स्वच्छता और वार्ड भवन निर्माण को लेकर बड़े फैसले

कटिहार – नगर निगम की सामान्य बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का केंद्र बिंदु शहर का विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार रहा। बैठक में शहर की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव पर गंभीर चर्चा हुई। तय किया गया कि जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं नई लाइट लगाने का निर्णय लिया गया।

सड़क और नाला निर्माण को लेकर भी ठोस रणनीति बनाई गई। जर्जर सड़कों और नालों के कायाकल्प के लिए चरणबद्ध योजना लागू की जाएगी। 20 वार्डों में नए वार्ड भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई। जबकि पुराने और जर्जर सामुदायिक भवनों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का भी प्रस्ताव पारित हुआ।

इसके अलावा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मृत्यु के बाद 2000 रुपये की तत्काल प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया। ताकि कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। बैठक में मेयर ऊषा देवी अग्रवाल ने कहा कि लिए गए फैसलों को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जाएगा।

ताकि कटिहार शहर को एक बेहतर और सुविधाजनक नगर के रूप में विकसित किया जा सके। इस मौके पर स्वछता पदाधिकारी मो. नूर ,राहुल कुमार वार्ड पार्षद मनीष घोष,नितेश सिंह,प्रमोद महतो,कुमारेंद्र प्रताप सिंह,संजय महतो,दिनेश पांडेय ,उमेश पासवान,संतोष देवी एवं सभी वार्ड पार्षद ,निगम कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई