सेना कैंप स्थानांतरण को लेकर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल अंतर्गत सतभीट्टा सकोर नटुआ पाड़ा मौजा में प्रस्तावित फौजी कैंप स्थांतरण लेकर कृषि भूमि अधिग्रहण पर पुनर्विचार की मांग को लेकर कृषि भूमि बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अमौर विधायक अख्तरुल इमान के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से भेंट ज्ञापन सौंपा। तथा इस मामले पर सरकार से पुनर्विचार करने का मांग किया।

ज्ञात हो कि प्रस्तावित फौजी कैंप को लेकर सरकार की ओर से कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल अंतर्गत सतभीट्टा सकोर नटुआ पाड़ा मौजा में दो सौ एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है।

इस मौके पर विधायक अख्तरुल इमान के अलावा जदयू नेता शकील अख्तर,नटुआ पाड़ा पंचायत के मुखिया रफीक आलम पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अंजार आलम वसीद आलम, गुलाम मुस्तफा इत्यादि मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई