आदिवासी युवक की मौत को लेकर अजजा आयोग के सदस्य पहुंचे मधैली

डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक आदिवासी की संदिग्धावस्था में हुई मौत की जानकारी मिलने पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बासकी मधैली गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले तथा घटना के बाबत जानकारी ली और सान्त्वना दी।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह से घटना को लेकर हो रही कारवाई के बाबत पूछताछ भी की।उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने पर अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर मनंजय कुमार झा,जदयू नेता संजय हेम्ब्रम सहित कई सहयोगी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।