सामान की बर्बादी व 18 घायल
कदवा/कटिहार – थाना क्षेत्र के चपरघट-झौआ मुख्य सड़क पर सुरेश चौक के पास ट्रेक्टर पलटने से डेढ दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कदवा पंचायत के दोखड़ा गांव निवासी बुधन केवट के शव का अंतिम संस्कार करने लगभग 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर झौआ जा रहे थे कि इसी क्रम में सुरेश चौक से लगभग सौ मीटर पहले हीं ट्रैक्टर अनियंत्रीय होकर विनोद कुमार यादव के इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को तोड़ते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चले गया।
जिससे दुकान में रखा फ्रीज, वासिंग मशीन, एलईडी टीवी, डीजे,लाइट सहित अन्य लाखों रुपये का समान टूट कर बर्बाद हो गया तो वहीं ट्रैक्टर सवार दर्जन लोग घायल हो गये। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
घटना की सूचना मिलते हीं कदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र दुर्गागंज भेज दिया।जहां से नंदलाल केवट, बेचू केवट,महलु केवट, श्यामसुंदर केवट एवं कारे केवट की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक महिला के हाथ टूटने की भी सूचना है।
अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि दाह संस्कार के लिए लोग तीन ट्रैक्टर से जा रहे थे कि एक ट्रैक्टर ने दूसरे को धक्का मार दिया।जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ते हुए गढ्ढे में चला गया। जिसमें 18 लोगों के घायल होने की सूचना है।उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की करवाई की जा रही है।

























