गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दिया दान 

SHARE:

सालमारी /कटिहार – शिव सर्किट के रूप में मान्यता मिलने एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के उपरांत बाबा गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर दान दिये। इस अवसर पर दानपेटी,आजीवन सदस्यता,रसीद,पंडित,नाई, शीध्र दर्शन, मुंडन,मेला दुकान, मीना बाजार आदि से 11 लाख 74 हजार, 95 रू दान के रूप में जमा हुआ।

मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ राजु कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष दान पेटी खोल कर राशि की गिनती की गयी। मंदिर कमेटी के द्वारा इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि 11 लाख 74 हज़ार 95 रुपए प्राप्त हुआ है। वही चांदी का त्रिशूल,बेलपत्र,कान पीस,नाग नागिन,चांदी का टुकडा एवं नेपाली 8650 रू,भुटानी 3850 रूपये आदि प्राप्त हुआ है।

बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में आये सभी श्रद्धालुओं का मंदिर कमेटी की ओर से धन्यवाद व्यक्त किये। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस प्रशासन एवं मंदिर कमेटी की सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह,कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह,प्रदीप शर्मा, श्यामनाथ यादव,अमित अग्रवाल, निताय यादव,चन्दन यादव,पंचानंद यादव,पिंटू साह, बजरंग चौधरी,देवनारायण नुनिया,नारायण बिन्द, फनी सिंह,रामबिलास शर्मा,सनी यादव,अंकित यादव,श्याम अग्रवाल,गणेश बोसाक,निरंजन यादव,सुरेश दास,लालू दास, राधाकांत घोष,मिथुन यादव, राजु घोष, मामू महादेव,बिटका मुर्मु,रत्न दास,फनी दास,राहुल साह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई