किशनगंज:नाबालिग लड़के की हुई मौत मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


शहर के फरिंगगोडा रेल फाटक के पास 15 वर्षीय किशोर आलोक कुमार रविदास की मौत मामले में नया मोड सामने आया है।मामले में मृतक आलोक की मां कुंती देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई। मृतक आलोक की मां ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक आलोक 16 फरवरी की शाम सात बजे अपनी मां के लिए दवा लेकर आया था।

उसके आलोक कही चले गया।किसके साथ गया था, परिजनों को ये समझ में नहीं आया।रात्रि तक नहीं आने पर आलोक की काफी खोजबीन की गई।इसके बाद भी आलोक का कुछ पता नहीं चला।कुछ देर बाद परिजनों को पता चला की फ़रिंगगोला रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन में आलोक का मृत शरीर मिला है।घटना स्थल मृतक आलोक के घर से चार किलोमीटर दूरी पर है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना के दिन मृतक आलोक के मोबाइल नबर पर परिजनों ने कॉल भी किया था।

कुछ देर रिंग हुआ बाद में स्विच ऑफ बता रहा था।मृतक आलोक की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया है की एक सीसीटीवी फुटेज में यह दिख रहा है की घटना के दिन मृतक आलोक एक गली में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है।मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।केस का अनुसंधान किया जा रहा है।जांच के बाद आगे स्थिति स्पष्ट होगी।

यहां बता दें की सोमवार की रात्रि फ़रिंगगोला रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन में आलोक रविदास 15, वर्ष का मृत शरीर मिला था।घटना को लेकर पहले आत्महत्या की आशंका जताई गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई