कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज से

SHARE:

कुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल

14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा

कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 17 से 25 फरवरी तक संचालित होने वाली परीक्षा शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर ब्रिफिगं की गई।

बैठक में बताया गया कि सैद्धान्ति कपरीक्षा, 2026 को लेकर कटिहार जिला के परीक्षार्थियों के लिए पूरे कटिहार जिला के परीक्षार्थियों के लिए कटिहार सदर अनुमण्डल में 38, बारसोई अनुमण्डल में 10 एवं मनिहारी अनुमण्डल मुख्यालय में 07 कुल 55 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। जिसमें चार परीक्षा केन्द्रों को आदर्श परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। छात्राओं के लिए कटिहार अनुमंडल में 15, बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत 10 एवं मनिहारी अनुमंडल अन्तर्गत 04 केन्द्र बनाया गया है।

इस प्रकार कटिहार जिला में छात्राओं के लिए 29 परीक्षा केन्द्र एवं छात्रों के लिए 26 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रथम पाली में लगभग 15376 एवं द्वितीय पाली में 15281 परीक्षार्थी भाग लेने की संभावना है। इस प्रकार प्रत्येक दिन 30657 परीक्षार्थी पूरे जिलान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। जिसमें 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे। उक्त तारीखों में परीक्षा को शांतिपूर्ण वातारण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा नामित नोडल पदाधिकारी, जोनल-सह-गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उक्त अवसर पर सहायक परीक्षा संयोजक-सह- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी केद्राधीक्षक एवं मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि किसी भी परीक्षा केन्द्रों में मोबाईल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, वाईटनर, ईरेजर एवं ब्लेड इत्यादि जैसी समाग्री पूर्णतः वर्जित है। किसी परीक्षार्थि को उक्त सामग्री लेकर परीक्षा केन्द्रो में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा।

तदनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना सर्वथा वर्जित है, जूता-मोजा की जगह चप्पल पहन कर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेना अनिवार्य है। प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारम्भ होने के समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् अपराहन 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

इसके बाद विलम्ब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने हेतु नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी,स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है तथा सभी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्षा में सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन के साथ जैमर की व्यवस्था की गई है।

केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में भारतीय दंड विधान के धारा 163 लागू रहेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर सभी प्रकार की सुविधा यथा फर्नीचर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, पेय जल की व्यवस्था भी रहेगा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार द्वारा परीक्षा संचालन से सबंधित सभी पदाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को पूरी तत्परता एवं निष्ठा से कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया। ताकि किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी पैदा ना हो एवं परीक्षा कदाचार रहित संपन्न हो सकें।

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया ।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ने सभी पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी महिला अभ्यार्थियों का महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में फ्रिसकिंग की जाय तथा पुरुष अभियार्थियों को पुरूष कर्मियों के द्वारा अच्छी से फ्रिसकिंग कि जाय।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात की सुगम व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस बल को तैनात कराने का निर्देश दिया गया बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी गश्ती दल दण्डाधिकारी, सभी जोनल दण्डाधिकारी, सभी स्टैटिक दण्डाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई